Stock Market: 25 रुपये से कम के इस पेनी स्टॉक में मचा हलचल, शेयर में दिखी जबरदस्त तेजी
Stock Market
सोमवार को शेयर बाजार में Infibeam Avenues के शेयर ने जबरदस्त छलांग लगाई। दोपहर 3:05 बजे तक शेयर 3.53% की तेजी के साथ 22.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
नई दिल्ली, पंचखबर डेस्क। सोमवार को शेयर बाजार में Infibeam Avenues के शेयर ने जबरदस्त छलांग लगाई। दोपहर 3:05 बजे तक शेयर 3.53% की तेजी के साथ 22.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। दिन के दौरान यह शेयर 5.13% की बढ़त के साथ 22.95 रुपये तक भी गया। कंपनी ने जानकारी दी है कि 19 जून 2025 को Rights Issue Committee की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कई अहम बातों पर फैसला होगा
शेयर की प्राइस निवेशकों को मिलने वाला हकदारी अनुपात (Entitlement Ratio) और अन्य नियम व शर्तें कंपनी ने एक रेग्युलेटरी फाइलिंग में कहा, “इस बैठक में राइट्स इश्यू से जुड़े सभी जरूरी फैसले लिए जाएंगे।” 9 जून 2025: कंपनी की कमेटी ने Draft Letter of Offer को मंजूरी दी थी, जिसे BSE और NSE के पास अनुमोदन के लिए भेजा गया है। 9 मई 2025: कंपनी के बोर्ड ने 700 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। यह राशि 1 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों के ज़रिए राइट्स इश्यू के माध्यम से जुटाई जाएगी।
शेयर का हाल: कभी चढ़ा, कभी गिरा
Infibeam Avenues के शेयर ने हाल के महीनों में मिला-जुला प्रदर्शन किया है:
अवधि प्रदर्शन
1 महीना +20%
3 महीने +26%
YTD 2025 -13%
1 साल -27%
2 साल +55%
5 साल +85%
निवेशकों की नजरें अब 19 जून पर
इस खबर के बाद निवेशक अब 19 जून की बैठक पर नज़रें टिकाए हुए हैं। अगर राइट्स इश्यू की शर्तें आकर्षक रहीं, तो शेयर में और तेज़ी आने की उम्मीद है। “अगर कीमत और हकदारी निवेशकों के हित में रहती है, तो यह शेयर शॉर्ट टर्म में अच्छा रिटर्न दे सकता है। राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने से पहले उसकी शर्तें अच्छी तरह पढ़ें। कंपनी के फंड जुटाने के उद्देश्य और मौजूदा फाइनेंशियल्स पर नज़र डालें। यह शेयर पेनी स्टॉक की कैटेगरी में आता है, इसलिए जोखिम को समझना जरूरी है।
