Delhi में बुलडोज़र कार्रवाई पर भड़के केजरीवाल, बोले- “आखिर BJP चाहती क्या है?” गरीबों पर अत्याचार…

0
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal

दिल्ली में बुलडोज़र कार्रवाई को लेकर राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर सीधा हमला बोला है।

नई दिल्ली, पंचखबर डेस्क। दिल्ली में बुलडोज़र कार्रवाई को लेकर राजनीति गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर सीधा हमला बोला है। सोमवार, 16 जून को ‘आप’ नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार गरीबों के घरों को निशाना बना रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी को सिर्फ इसलिए हिरासत में लिया गया क्योंकि उन्होंने बुलडोज़र कार्रवाई का विरोध किया था।

केजरीवाल ने मोदी सरकार से पूछा- “क्या झुग्गियां तोड़ना ही मकसद है?”

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया, “आखिर बीजेपी चाहती क्या है? क्या वो दिल्ली की सभी झुग्गियां तोड़ना चाहती है? तो फिर मोदी जी ने क्या चुनाव के वक्त झूठ बोला था- ‘जहां झुग्गी, वहां मकान’?” उन्होंने कहा कि गरीबों के घरों पर बुलडोज़र चलाना चुनावी वादों के खिलाफ है।

संजय सिंह का आरोप- “पूर्वांचलवासियों से दुश्मनों जैसा व्यवहार”

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार यूपी-बिहार और पूर्वांचल के लोगों को टारगेट कर रही है। “दिल्ली में इन लोगों के साथ दुश्मन देश के नागरिकों जैसा व्यवहार हो रहा है। घरों और दुकानों पर बुलडोज़र चल रहा है, और विरोध करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सब याद रखा जाएगा। आप पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “जो गरीबों के साथ खड़ा होगा, बीजेपी सरकार उसे जेल भेजेगी। तानाशाही का यह दौर शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता खुद के लिए ‘मायामहल’ बना रही हैं और गरीबों की झुग्गियां तोड़ रही हैं।

“गरीबों के लिए आम आदमी पार्टी ही लड़ रही है” – अनुराग ढांडा

आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा, “क्या बीजेपी का बुलडोज़र दिल्ली से सभी गरीबों को उजाड़ कर ही दम लेगा? आज अगर कोई गरीबों के साथ खड़ा है तो वह सिर्फ आम आदमी पार्टी है। दिल्ली की सड़कों पर अब राजनीति गरम है और सियासी बयानबाज़ी तेज़। एक तरफ बीजेपी सरकार का बुलडोज़र चल रहा है, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी इसका विरोध कर रही है। अब देखना यह है कि इस टकराव का समाधान जनता के हित में कब और कैसे निकलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों