Shashi Tharoor का कांग्रेस पर बड़ा बयान! बोले- 16 साल से पार्टी के साथ, लेकिन जहां बुलाया नहीं जाता, वहां नहीं जाता
Shashi Tharoor
कांग्रेस के नेता और सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक बयान से राजनीति में हलचल मचा दी है।
नई दिल्ली,पंचखबर डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर ने एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक बयान से राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने गुरुवार (19 जून 2025) को कहा कि कांग्रेस नेतृत्व में कुछ नेताओं से उनके मतभेद हैं, लेकिन इसके बावजूद वे पार्टी के सिद्धांतों और कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं।
पार्टी नेतृत्व में मतभेदों को किया स्वीकार
थरूर ने साफ कहा, “कांग्रेस नेतृत्व में कुछ लोगों से मेरी राय अलग है। यह बात अब छिपी नहीं है और आपने (मीडिया ने) भी इस पर रिपोर्ट की है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये मतभेद केंद्र के नेतृत्व से हैं या राज्य स्तरीय नेताओं से। उन्होंने संकेत दिया कि वे उपचुनाव के नतीजों के बाद इन मुद्दों पर खुलकर बात कर सकते हैं।
“जहां नहीं बुलाया जाता, वहां नहीं जाता”
उपचुनाव में प्रचार से दूर रहने पर पूछे गए सवाल पर थरूर ने कहा, “मुझे इस बार प्रचार के लिए आमंत्रित नहीं किया गया, इसलिए मैं नहीं गया। जब बुलाया गया है, मैं हमेशा गया हूं। उन्होंने यह भी कहा कि वो फिर भी चाहते हैं कि कांग्रेस उम्मीदवार को जीत मिले।
PM मोदी से हुई थी मुलाकात, लेकिन नहीं हुई कोई ‘राजनीतिक चर्चा’
थरूर ने बताया कि हाल में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पूरी तरह विदेश नीति और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी थी। “इस बैठक में किसी भी तरह की घरेलू राजनीति पर चर्चा नहीं हुई।” “मेरा फोकस भारत की विदेश नीति पर, ना कि पार्टी लाइन पर थरूर ने कहा कि जब वे संसद की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष बने थे, तब उन्होंने साफ कर दिया था कि “मेरी निष्ठा भारत के हितों के प्रति है, ना कि सिर्फ पार्टी लाइन के अनुसार बोलने की। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने को भी जायज ठहराया और कहा, “मेरी सेवाएं केंद्र ने मांगी थीं, मेरी पार्टी ने नहीं। इसलिए मैंने एक जिम्मेदार नागरिक की तरह काम किया। शशि थरूर के इस बयान से साफ है कि वो कांग्रेस पार्टी के साथ अपनी वफादारी बरकरार रखे हुए हैं, लेकिन अंदरूनी मतभेद और कुछ नेताओं के रवैये से वो असहज हैं। अब सबकी निगाहें उपचुनाव के नतीजों और उसके बाद थरूर के अगले कदम पर टिकी हैं।
