हम शूटिंग रुकवा देंगे…” सरदार 3 के बाद अब बॉर्डर 2 पर बवाल, दिलजीत दोसांझ को AICWA ने दी चेतावनी

0
diljit dosanjh

diljit dosanjh

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों लगातार विवादों में फंसते जा रहे हैं। पहले उनकी फिल्म ‘सरदार 3’ को लेकर हंगामा हुआ और अब उनकी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर नई परेशानी सामने आई है।

नई दिल्ली, पंचखबर डेस्क। पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ इन दिनों लगातार विवादों में फंसते जा रहे हैं। पहले उनकी फिल्म ‘सरदार 3’ को लेकर हंगामा हुआ और अब उनकी आगामी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर नई परेशानी सामने आई है।
ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने फिल्म पर आपत्ति जताई है और दिलजीत को फिल्म से बाहर करने की मांग की है।

सरदार 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की एंट्री बनी वजह

विवाद की जड़ में है फिल्म सरदार 3, जिसमें दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट किया। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव गहरा गया, और एक बार फिर से भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर गैर-आधिकारिक बैन लगा दिया गया। लेकिन इसके बावजूद दिलजीत ने न सिर्फ हानिया को अपनी फिल्म में बनाए रखा, बल्कि उनका बचाव भी किया, जिससे लोगों में नाराज़गी और बढ़ गई।

AICWA का बयान: “देशभक्ति फिल्म में देशद्रोही नहीं”

AICWA के प्रेसिडेंट टी टी सुरेश गुप्ता ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा: “हमने सेंसर बोर्ड को पत्र भेजकर कहा है कि दिलजीत दोसांझ को देशभक्ति आधारित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से हटाया जाए। अगर उसे नहीं हटाया गया तो हम शूटिंग रुकवा देंगे। देशद्रोही सोच रखने वाले को देश के खिलाफ बनी फिल्म में काम करने का कोई हक नहीं।

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ पर भी संकट के बादल

‘बॉर्डर 2’ एक देशभक्ति पर आधारित फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों की बड़ी उम्मीदें हैं। लेकिन अब AICWA के विरोध के बाद इस फिल्म की शूटिंग और कास्टिंग पर भी संकट मंडराने लगा है। संगठन साफ कर चुका है कि अगर दिलजीत को फिल्म से नहीं निकाला गया, तो वे ग्राउंड पर प्रदर्शन और शूटिंग रोकने तक का कदम उठाएंगे। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई निर्दोष लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने का निर्णय दोहराया। बावजूद इसके, दिलजीत ने अपनी फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री को जगह दी और आलोचना के बाद भी कोई बदलाव नहीं किया। इससे AICWA समेत कई राष्ट्रवादी संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

क्या बोले दिलजीत दोसांझ?

अब सबकी नजरें दिलजीत दोसांझ पर टिकी हैं कि वो इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। फिलहाल उन्होंने इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन बढ़ते विरोध को देखते हुए उनके लिए चुप रहना मुश्किल होता जा रहा है। फिल्में हमेशा से ही लोगों को जोड़ने का माध्यम रही हैं, लेकिन जब देश की सुरक्षा और भावनाओं की बात आती है, तो कलाकारों से भी संवेदनशील रवैये की उम्मीद की जाती है।
दिलजीत दोसांझ इस वक्त दो बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ विवादों के घेरे में हैं। अब देखना होगा कि इस विवाद का फिल्म इंडस्ट्री और उनके करियर पर क्या असर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों