IRCTC Tatkal Rules: IRCTC का बड़ा फैसला: 1 जुलाई से नहीं कर सकेंगे तत्काल टिकट बुक! जानिए नए नियमों में बड़े बदलाव
IRCTC Tatkal Rules
अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं और अक्सर तत्काल टिकट का सहारा लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 जुलाई 2025 से IRCTC ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है।
नई दिल्ली, पंचखबर डेस्क। अगर आप ट्रेन से यात्रा करते हैं और अक्सर तत्काल टिकट का सहारा लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 जुलाई 2025 से IRCTC ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर दिया है। IRCTC ने साफ किया है कि जिन यूजर्स का IRCTC अकाउंट आधार से ऑथेंटिकेटेड नहीं है, वे 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। ऐसे यूजर्स का अकाउंट सीमित सुविधा वाला हो जाएगा या बंद भी किया जा सकता है।
IRCTC ने भेजा मेल, दी गई जरूरी जानकारी
IRCTC ने अपने सभी रजिस्टर्ड यूजर्स को ईमेल के ज़रिए इस नए नियम की जानकारी दे दी है। मेल में बताया गया है कि अब केवल वे लोग ही तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक और वेरीफाई किया गया है।यह कदम फर्जी अकाउंट, ब्लैक टिकटिंग, और मिसयूज़ को रोकने के लिए उठाया गया है। साथ ही, इससे यूजर की पहचान पक्की हो जाती है, जिससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित और पारदर्शी हो जाती है।
कैसे करें अपना IRCTC अकाउंट आधार से ऑथेंटिकेट?
अगर आपने अब तक अपना IRCTC अकाउंट आधार से लिंक नहीं किया है, तो घबराने की जरूरत नहीं। इसे आप घर बैठे बड़ी आसानी से कर सकते हैं:
स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस:
सबसे पहले www.irctc.co.in वेबसाइट या IRCTC रेल कनेक्ट मोबाइल ऐप पर लॉग इन करें।
लॉगिन के बाद “My Account” सेक्शन में जाएं।
वहां पर “Authenticate User” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
अब अपना आधार नंबर दर्ज करें, और OTP के जरिए वेरीफाई करें।
ध्यान रखें, आपके आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
1 जुलाई के बाद क्या होगा?
जिनका अकाउंट आधार वेरीफाई नहीं होगा, वे तत्काल टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। भविष्य में ऐसी आईडी से लॉगिन भी सीमित किया जा सकता है। केवल आधार वेरीफाइड यूजर्स को ही तत्काल सेवा का लाभ मिलेगा। जब सफर की योजना अचानक बनती है, तो यात्रियों के पास तत्काल टिकट बुक करने का ही विकल्प होता है। यह सेवा बहुत उपयोगी है, लेकिन कुछ लोग इसका दुरुपयोग भी करते हैं। अब नए नियमों के बाद यह सुविधा केवल जरूरतमंद और असली यूजर्स के लिए होगी। अगर आप भी रेलवे की तत्काल सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, तो आज ही अपने IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करें। इससे आपकी यात्रा की सुविधा बनी रहेगी और भविष्य में किसी परेशानी से बचा जा सकेगा।
