PM मोदी ने 5 घंटे में रोक दी कार्रवाई? मुजफ्फरपुर की रैली में Donald Trump के दावों पर राहुल गांधी का हमला

0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई को अमेरिकी दबाव में रोक दिया था।

नइ दिल्ली,पंचखबर डेस्क। Bihar Chunav 2025: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत की कार्रवाई को अमेरिकी दबाव में रोक दिया था। राहुल गांधी ने यह बयान बिहार के मुजफ्फरपुर में वोटर अधिकार यात्रा रैली के दौरान दिया।

राहुल गांधी ने ट्रंप के दावे का दिया हवाला

राहुल गांधी ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा,“ट्रंप ने कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान मैंने मोदी को फोन किया और कहा कि जो भी कर रहे हो उसे 24 घंटे में बंद करो। लेकिन मोदी जी ने 24 घंटे भी नहीं लगाए, उन्होंने सिर्फ 5 घंटे में ही सब रोक दिया। डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में फिर दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने में भूमिका निभाई। उनका कहना है कि उन्होंने मोदी और पाकिस्तान दोनों को धमकी दी कि अगर युद्ध नहीं रुकेगा तो व्यापार समझौते रद्द कर दिए जाएंगे और ऊंचे टैरिफ लगा दिए जाएंगे। ट्रंप के मुताबिक, इस दबाव के बाद भारत ने 5 घंटे में कार्रवाई रोक दी। ट्रंप यह दावा अब तक 40 से ज्यादा बार कर चुके हैं।

भारत ने खारिज किए ट्रंप के दावे

भारत सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम का फैसला किसी बाहरी दबाव में नहीं हुआ। भारत का कहना है कि सीजफायर समझौता दोनों देशों के DGsMO (सेनाओं के महानिदेशक) स्तर पर बातचीत के बाद हुआ था। संसद में पीएम मोदी ने भी साफ कहा था कि “भारत अपनी सैन्य कार्रवाई का फैसला खुद करता है, कोई दूसरा देश हमें नहीं बताता।

ट्रंप बोले: भारत-पाक विवाद बहुत पुराना

ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का विवाद “सैकड़ों सालों से अलग-अलग नामों से चलता आ रहा है। हालांकि असलियत यह है कि भारत और पाकिस्तान का विभाजन 1947 में हुआ था। उससे पहले दोनों एक ही देश थे। ट्रंप के इन बार-बार किए जा रहे दावों ने भारत की राजनीति में फिर से बहस छेड़ दी है। विपक्ष जहां पीएम मोदी पर विदेशी दबाव में झुकने का आरोप लगा रहा है, वहीं सरकार बार-बार यह दोहराती रही है कि भारत की सैन्य नीति पूरी तरह स्वतंत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों