Air India Plane Crash: अहमदाबाद में टेकऑफ के तुरंत बाद एयर इंडिया का विमान क्रैश, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार

0
Air India Plane Crash

Air India Plane Crash

गुजरात के अहमदाबाद से एयर इंडिया के एक विमान के क्रैश होने की बड़ी खबर सामने आई है। यह विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


नई दिल्ली, पंचखबर डेस्क। गुजरात के अहमदाबाद से एयर इंडिया के एक विमान के क्रैश होने की बड़ी खबर सामने आई है। यह विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, लेकिन टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद मेघानीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

चश्मदीद बोले- जोरदार धमाका और काला धुआं

हादसे के गवाह बने लोगों का कहना है कि “प्लेन गिरने के बाद एक तेज धमाका हुआ और चारों ओर काले धुएं का गुबार छा गया। धुएं के चलते आसपास के घरों और दुकानों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। यह दुर्घटना अहमदाबाद एयरपोर्ट से करीब 15 किलोमीटर दूर मेघानीनगर इलाके के पास हुई। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से वह कुछ ही मिनट में नियंत्रण खो बैठा। घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीमें और पुलिस बल मौके पर पहुंच चुके हैं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। विमान में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

DGCA और एयर इंडिया ने शुरू की जांच

DGCA (नागर विमानन महानिदेशालय) और एयर इंडिया ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तकनीकी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। एयर इंडिया ने फिलहाल आपातकालीन हेल्पलाइन भी जारी की है ताकि यात्री और उनके परिवार संपर्क कर सकें। इस दुखद विमान हादसे ने सभी को चौंका दिया है। राहत की उम्मीद यही है कि हादसे में कोई जान का नुकसान न हुआ हो। सरकार और एयरपोर्ट प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों