Delhi Monsoon 2025: काले बादलों के साथ दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री! गर्मी से मिलेंगी राहत, 5 जुलाई तक झमाझम बारिश के आसार

0
Delhi Monsoon 2025

Delhi Monsoon 2025

दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा) के आसमान में रविवार सुबह से ही काले बादल छाए रहे। मौसम ने करवट ली और लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली।

नई दिल्ली,पंचखबर डेसक। दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा) के आसमान में रविवार सुबह से ही काले बादल छाए रहे। मौसम ने करवट ली और लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून की धीमी लेकिन असरदार एंट्री हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार शाम यानी 28 जून को दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे इलाकों में 9 मिमी से अधिक बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को थोड़ी ठंडक दी।

29 जून से तेज बारिश के संकेत, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

आज, यानी रविवार 29 जून को सुबह से ही दिल्ली में बारिश के आसार नजर आने लगे। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि मौसम असामान्य रहेगा और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में बने निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) की वजह से लगातार बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश हो रही है। यह स्थिति कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।

5 जुलाई तक रुक-रुक कर हो सकती है बारिश

IMD के अनुसार, दिल्ली-NCR में 5 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है और मौसम और भी सुहावना हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक घर से बाहर न निकलें। बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम की ताज़ा जानकारी पर ध्यान देते रहें। धीरे-धीरे शुरू हुआ मानसून अब दिल्ली-NCR में असर दिखा रहा है। आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। साथ ही, सतर्क रहना भी जरूरी है क्योंकि भारी बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों