2027 के चुनाव से पहले CM योगी ने फिर दोहराया ‘बटोगे तो कटोगे’, बोले- जाति की राजनीति….

0
cm yogi adityanath

cm yogi adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में जाति आधारित राजनीति और माफियाओं को संरक्षण देने वालों पर जमकर हमला बोला है।

नई दिल्ली, पंचखबर डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में जाति आधारित राजनीति और माफियाओं को संरक्षण देने वालों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने एक बार फिर अपना पुराना नारा “बांटोगे तो काटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे” दोहराया और जनता से सतर्क रहने की अपील की।

“कुछ लोग वोटबैंक के लिए देश को बांटते हैं” – सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए समाज और देश को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बिना नाम लिए विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा, “जब ये सत्ता में थे, तो माफियाओं के आगे नाक रगड़ते थे। आज जब उनकी दुकान बंद हो गई है, तो फिर से जाति के नाम पर लोगों को भड़काने में लगे हैं।”

डबल इंजन सरकार का दावा – माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

सीएम योगी ने अपनी सरकार की तुलना पिछली सरकारों से करते हुए कहा कि आज यूपी में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। उन्होंने दावा किया कि: पहले की सरकारें माफियाओं के साथ मिलकर सत्ता का सौदा करती थीं। आज की सरकार नौकरी में पारदर्शिता और बिना घूस के नियुक्तियां कर रही है। अपराधियों की संपत्ति जब्त कर कानून का राज स्थापित किया गया है।

“पहले नौकरी के लिए वसूली होती थी” – मुख्यमंत्री का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवारों को पैसे देने पड़ते थे। अब जबकि वसूली का धंधा खत्म हो गया है, तो वही लोग समाज को जाति के नाम पर बांटने में लगे हैं।

जनता से अपील – “ऐसे लोगों से सावधान रहें”

सीएम योगी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि वे उन नेताओं से सावधान रहें जो समाज में जहर घोलने का काम कर रहे हैं। उन्होंने नारा दोहराते हुए कहा: “बांटोगे तो काटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे। योगी सरकार द्वारा पिछले कुछ महीनों में मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद जैसे कुख्यात माफियाओं की संपत्तियों पर बड़ी कार्रवाइयां की गईं। इनके नेटवर्क को ध्वस्त कर सरकार ने यह संदेश दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।

2027 की तैयारी में जुटी बीजेपी, जाति बनाम सुशासन की जंग शुरू

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनाव नजदीक हैं और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जहां बीजेपी विकास, सुरक्षा और सुशासन को मुद्दा बना रही है, वहीं विपक्ष जातीय जनगणना और आरक्षण जैसे मुद्दों को हवा देने में जुटा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान से साफ है कि यूपी में चुनावी राजनीति की सरगर्मी तेज हो चुकी है। उनके तीखे तेवर बताते हैं कि बीजेपी अब जातीय राजनीति को सीधी चुनौती देने के मूड में है, और वह विकास व माफिया विरोधी अभियान को जनता के सामने पेश करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों