Union Budget 2026: हेल्थकेयर को लेकर वित्त मंत्री का बजट में बड़ा ऐलान, बायोफार्मा शक्ति स्कीम लॉन्च, 10 हजार करोड़ होगें खर्च

0
Budget 2026

Budget 2026

Union Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में बायोफार्मा शक्ति नामक योजना के लिए 10 हजार करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है. इसके तहत नॉन कम्युनिकेबल डिजीज जैसे- डायबिटीज, कैंसर और ऑटोइम्यून डिजीज से मुकाबला करने के लिए दवाएं और ट्रीटमेंट विकसित किए जाएंगे. इसके लिए देशभर में 3 नेशनल इंस्टीट्यूट भी बनाए जाएंगे.

नई दिल्ली, पंचखबर डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2026-27 में हेल्थकेयर सेक्टर को बड़ी सौगात दी है। बजट भाषण के दौरान उन्होंने ‘बायोफार्मा शक्ति’ नाम की एक नई और महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की, जिसके लिए सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये आवंटित करने का ऐलान किया है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश में तेजी से बढ़ रही नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (NCDs) जैसे डायबिटीज, कैंसर और ऑटोइम्यून बीमारियों से प्रभावी तरीके से मुकाबला करना है। इसके तहत इन गंभीर बीमारियों के लिए नई दवाओं, आधुनिक ट्रीटमेंट और एडवांस रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि ‘बायोफार्मा शक्ति’ योजना के तहत देशभर में 3 नेशनल इंस्टीट्यूट स्थापित किए जाएंगे। ये संस्थान बायोफार्मास्युटिकल रिसर्च, दवाओं के विकास और उच्च शिक्षा के केंद्र के रूप में काम करेंगे। इससे न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी, बल्कि युवाओं के लिए रिसर्च और शिक्षा के नए अवसर भी खुलेंगे।

सरकार का लक्ष्य भारत को बायोफार्मा और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह पहल भारत को एक वैश्विक बायोफार्मा हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इस योजना से देश में हेल्थ रिसर्च को नई गति मिलेगी और आम लोगों को महंगे इलाज से राहत मिल सकेगी। बढ़ती जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के दौर में ‘बायोफार्मा शक्ति’ को सरकार का विजनरी और मास्टरस्ट्रोक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों